संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT;
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के छटवें दिन पुलिस अग्निशमन सेवा, मालनपुर की टीम द्वारा प्रातः 09:00 बजे अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के सम्बंध में पेट्रोल पंप, बैंक, होटल्स, पुलिस थाना तथा मालनपुर से गुजरने वाली यात्री बसों एवं स्कूल बसों में पम्पलेट चस्पा किये गये तथा मालनपुर चौराहा एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर बैनर लगाये गये।
अपरान्ह समय 14:30 बजे एक्ज़ोनोबल कम्पनी लि. मालनपुर मे अग्निदुर्घटनाओ को रोकने और दुर्घटना होने पर उससे बचाव तथा इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्निदुर्घटनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई साथ ही फायर फायटिंग उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। जनजागरूकता अभियान के तहत कम्पनी के कर्मचारियों को पम्पलेट/पर्चों का वितरण किया गया।

Gud news