111 चालान काटकर कि गई लाखों रुपये की राजस्व वसूली | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

111 चालान काटकर कि गई लाखों रुपये की राजस्व वसूली | New India Times

रविवार को नगर के तीन स्थानों पर मजिस्ट्रेट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और मोबाइल कोर्ट के माध्यम से वाहनों को रोककर चेकिंग की गई और उन पर लाखों रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

111 चालान काटकर कि गई लाखों रुपये की राजस्व वसूली | New India Times

नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह 9 बजे व्यवहार न्यायालय के सामने न्यायाधीश रविंद्र कुमार धुर्वे, अरुंनधुती काकौड़िया एवं न्यायाधीश भूपेंद्र तिवारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस वालों ने अवैध रूप से और लापरवाही पूर्वक चल रहे वाहनों को रोककर उन पर चालानी कार्यवाही की। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ प्रमोद सिंह से न्यायधीश भूपेंद्र तिवारी से उलझ गए और वह अपना सरकारी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस थाने में 279 की कार्रवाई की गई और उनका वाहन जप्त कर लिया गया। इसी तरह बीएमडब्ल्यू कार और एक बस को भी जप्त कर लिया गया जो लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पाए गए। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तहसीलदार देवरी कुलदीप पाराशर का वाहन भी चेक किया गया जिसमें वाहन पर लगी सर्च लाइट के कारण जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, यात्री बसें, डंपर, ट्रैक्टर, बोरिंग मशीन, पिकअप वाहन आदि पर भी अर्थदंड की कार्यवाही कर लाखों रुपए राजस्व वसूला गया।

न्यायालय द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके तहत व्यवहार न्यायालय सिविल लाइन चौराहा और माणिक चंद पेट्रोल पंप चौराहा पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई जिसमें तीनों ने आदेश मोबाइल कोर्ट के माध्यम से 111 वाहनों पर लापरवाही अमिताव के कारण मोटर व्हीकल एक्ट कार्यवाही की गई और लाखों रुपए के समन शुल्क वसूला गया है जिसमें देवरी थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर गौरझामर थाना प्रभारी एसएन भगत एवं महाराजपुर पुलिस अमला मौजूद रहा और वाहनों की इस कार्रवाई में लोगों में जागरूकता आई है वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर चलें और सीट बेल्ट बांधकर तथा संपूर्ण कागज लेकर चलें ताकि कभी भी परेशानी ना हो: अजीत पटेल, एसडीओपी, देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article