एमआईएम नेता वारिस पठान के वक्तव्य का भाजपाइयों ने की कड़ी निंदा, प्रतिमा दहन की कोशिश, प्रतिमा दहन होने से पूर्व पुलिस ने किया जब्त | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

एमआईएम नेता वारिस पठान के वक्तव्य का भाजपाइयों ने की कड़ी निंदा, प्रतिमा दहन की कोशिश, प्रतिमा दहन होने से पूर्व पुलिस ने किया जब्त | New India Times

एमआईएम के नेता तथा पूर्व विधायक वारिस पठान द्वारा कर्नाटक में दिए गए कथित 15 करोड़ वाले विवादित बयान का धुले महानगर भारतिय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है और उनके द्वारा किए गए विवादित वक्तव्य की निंदा करते हुए प्रतीकात्मक प्रतिमा पर क्रोधित हुए भाजपाइयों ने गुस्सा निकाला।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के समक्ष बीजेपी महानगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में वारिस पठान के 16 फरवरी के उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं। इस बयान की कड़ी निंदा की है और सरकार से उनके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा है कि पठान के वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, ‘हमें साथ चलना होगा, हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगने से नहीं मिलती वह छीनकर लेनी होती हैं, याद रखिए…(हम) 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’ इस वक्तव्य पर अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा है कि एआईएमआईएम के नेता सामाजिक समरसता बिगड़ना और देश में अराजकता मचाना चाहते हैं।

इस तरह के बयान का भाजपाइयों ने निषेध और निंदा करते हैं, देश की एकता अखंडता बरकरार रखने के लिए देश में नफरत की राजनीति करने वाले वारिस पठान पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर पठान की प्रतीकात्मक प्रतिमा को दहन करने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस उप निरीक्षक श्रीकांत पाटील ने हस्तक्षेप कर जब्त कर लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.