परासिया कफ सिरप कांड में जांच तेज, शहर के दो डॉक्टरों हिरासत में ले कर की गई पूछताछ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परासिया के बहुचर्चित कफ सिरप कांड की जांच एक बार फिर तेज़ हो गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार को शहर के दो डॉक्टरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
एसआईटी ने शनिवार सुबह परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. ठाकुर और डॉ. अमान सिद्दीकी को हिरासत में लेकर दिनभर अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की।
जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोल्ड्रीप कफ सिरप के उपयोग और वितरण में कहीं किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। एसआईटी ने दोनों डॉक्टरों से दवा की खरीद, उपयोग और उससे जुड़े रिकॉर्ड की भी जानकारी ली।
जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से 11 आरोपी जेल में बंद हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.