चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी पतंग उड़ाने के शौकीन लोग चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पतंगबाजों को इस बात की भी परवाह नहीं रहती कि चाइनीज मांझे से किसी की जान भी जा सकती है।

जिला प्रशासन और पुलिस के दावों की हकीकत उस समय सामने आई, जब शाहजहांपुर जनपद के कस्बा मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बाजपुर कुमिरखा निवासी राम लड़ैते और उनके साथी अनिल गंगवार शुक्रवार दोपहर तिलहर कस्बे से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वे लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू पुल के पास पहुंचे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन और चेहरे से टकरा गया, जिससे राम लड़ैते गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल राम लड़ैते को उनके साथी अनिल गंगवार ने लोगों की मदद से कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.