मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई जमीअत उलमा मप्र की एक अहम बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई जमीअत उलमा मप्र की एक अहम बैठक | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की एक अहम बैठक हुई जिसमें यह तय किया गया कि दुनियावी एवं दीनी तालीम के लिए सजगता और जागरुकता के साथ प्रदेश और समाज में पसरी विभिन्न समस्याओं के लिए आवाज उठाई जाये। इसके लिए हर जिले तक जाकर सदस्यता का विस्तार किया जाएगा। नए-पुराने सदस्यों की टीम मैदान में आकर सभी की भलाई और बेहतरी के लिए काम करने निकलेगी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई जमीअत उलमा मप्र की एक अहम बैठक | New India Times

जमीयत के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि जमीअत उलमा हिन्द का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो चुका है। जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा भी पूरे प्रदेश में इसकी शुरूआत की जा रही है। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए आज जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून की अध्यक्षता में प्रदेशभर के जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में हाजी हारून ने सदस्यता अभियान का प्रदेशभर के लिए भोपाल से आरंभ किया। इस मौके पर दीनी तालीम बेदारी मुहिम, जिला स्तरीय मुस्लिम अल्पसंख्यक समस्याओं, वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, मुस्लिम समाज की शिक्षा पर भी विचार विमर्श कर कार्य करने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ साथ दीनी तालीम बेदारी मुहिम भी प्रदेश स्तर पर चलाई जाएगी और इस के लिए बुनियादी मेहनत की ज़रूरत है जहां दीनी तालीम के मकतबों की ज़रूरत है वहाँ मकतब क़ायम किए जाएगें और प्रदेश स्तर पर दीनी तालीम बोर्ड भी गठित किए जाएंगे दूसरी और हाजी हारून ने कहा कि जमीअत उलमा हिन्द हमेशा से वक़्फ़ औकाफ की संपत्तियों के लिए फिक्र मंद रही है जिसको क़ोम की भलाई के लिए वक़्फ़ किआ गया था जिसका संरक्षण और अतिक्रमण मुक्त होना और इन संपत्तियों से क़ोम की फलाह के काम बोहोत ज़रूरी हैं जिसके लिए हर तरहां से टीम कार्य करेगी दूसरी और हाजी साहब ने उर्दू ज़बान के फ़रोग़ के लिए भी तेज़ी से काम करने की टीम को हिदायत दी और बैठक में भोपाल, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, आष्टा, विदिशा, हरदा, होशंगाबाद, नीमच, गुना राजगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, आगर, नागदा, खण्डवा, सागर, दमोह, बुरहानपुर, सिरोंज, शाजापुर, मंडीदीप, रायसेन, राधौगढ़, नसरुल्लागंज, शुजालपुर आदि जिलों से जमीअत के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मिर्जा बशीर बेग, हाजी मोहम्मद इमरान, मौलाना इस्लाम, हाफिज़ ईस्माइल बैग, मोहम्मद यासिर, अख्तर भाई पार्षद मुजाहिद मोहम्मद खान, मोहम्मद हनीफ़, मुफ़्ती जमील, मुफ़्ती सलमान, मुफ़्ती राफे, मौलाना मेहबूब आलम, मौलाना तौफ़ीक़, हाफिज़ शेरियर चांद मियां, मौलाना अब्दुल सत्तार आदि मध्यप्रदेश के सभी ज़िलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

By nit