मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ हुआ जनसभा का आयोजन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने शिरकत कर किया सभा को संबोधित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ हुआ जनसभा का आयोजन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने शिरकत कर किया सभा को संबोधित | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ एक जनसभा का आयोजन किया गया जिस में मुख्य अतिथि के रूप में दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण उपस्थित हुऐ। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि भाजपा का पतित चेहरा अब उजागर हो चुका है। उसकी बांटने, तोडऩे और एक-दूसरे से अलग करने की नीति जनता भलीभांति समझ चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एनपीआर की सीढ़ी चढ़कर देश भर में एनआरसी लागू करने की फिराक में है। भाजपा की इस कुंठित मानसिकता और घटिया इरादों को इस देश की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। देशभर में सीएएएवं एनआर सी के विरोध में आंदोलन करने वाली महिलाओं को सलाम किया जाना चाहिए। उसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दलित समाज को भी इससे सबक लेकर लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए बाहर निकलना चाहिए। हमारे महापुरुषाों ने यही सिखाया है कि न जुल्म करो और न जुल्म सहो और न ही किसी पर जुल्म होते देखकर खामोश बैठो।सभा में मौजूद सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाते हुए इसकी रक्षा के लिए हमेशा आगे रहने के लिए कहा। वहीं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला करते हुए कहा कि वह संत नहीं, भ्रष्टाचारी हैं। जो संविधान की रक्षा के लिए किए जाने वाले आंदोलन को कुचलने के लिए तमाम मर्यादाओं को पार करने पर उतारू हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ हुआ जनसभा का आयोजन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने शिरकत कर किया सभा को संबोधित | New India Times

कार्यक्रम में शिरकत के लिए शहरभर से बड़ी तादाद में विभिनन धर्मों की महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। जिसके चलते इकबाल मैदान के आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सारी व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी । सभा के बाद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सत्याग्रह स्थल पर जाकर वहां की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान सत्याग्रह टीम ने अब तक यहां हुए आयोजनों की जानकारी दी और आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article