राकेश यादव/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर गोद ग्राम ससना में बी के पी महाविद्यालय की दोनों इकाइयों द्वारा आज पांचवे दिन शिविर परिसर में स्थित मंदिर की चूने से पुताई की गई। वटवृक्ष के अंदर मिट्टी भराई का कार्य आज भी जारी रहा।

शिवरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा श्रंखला बनाकर श्रमदान किया गया जितना जिससे यह कार्य संपूर्ण हुआ। भोजन अवकाश के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें शिवरार्थी छात्राओं द्वारा भजन गाए गए। महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर अवनीश मिश्रा द्वारा शिवरार्थियों को संबोधित किया गया। शिविर में महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
