मध्‍यप्रदेश लोक अभियोजन को एमबिलिअन्‍थ गाला साऊथ ऐशिया अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्‍यप्रदेश लोक अभियोजन को एमबिलिअन्‍थ गाला साऊथ ऐशिया अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित | New India Times

ज़िला अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर श्री कैलाशनाथ गौतम ने बताया गया कि होटल इरोज नई दिल्ली में 1 फ़रवरी 2020 को आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोक अभियोजन को वर्क एवेल्यूशन मोबाइल ऐप के लिए एमबिलिअन्थ गाला साऊथ ऐशिया अवाॅर्ड से देश विदेश के अतिथियों के बीच सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालक लोक अभियोजन, मध्यप्रदेश भोपाल श्री पुरुषोत्तम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में साऊथ ऐशिया के विभिन्न देशों के विभागों द्वारा नामीनेशन भेजे गये थे।

मध्‍यप्रदेश लोक अभियोजन को एमबिलिअन्‍थ गाला साऊथ ऐशिया अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित | New India Times

बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत के विजेताओं को अवाॅर्ड प्रदान किया गया। श्री शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा अपने उद्बोधन में भविष्य में और अधिक क्रियाशीलता व तकनीकि का उपयोग कर राष्ट्र व समाज की सेवा करने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में मेगसे से पुरस्कार विजयता श्री हरीश हाण्डे भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। आपके द्वारा भारत में शिक्षा व्यवस्था तथा तकनीकि उन्नयन विषय पर अपने विचार रखे गये। उक्त समारोह में मध्य प्रदेश लोक अभियोजन भोपाल की ओर से श्रीमती मोसमी तिवारी,  प्रमुख जनंसपर्क अधिकारी मध्य प्रदेश द्वारा एमबिलिअन्थ गाला साऊथ ऐशिया अवाॅर्ड प्राप्त किया गया। श्रीमती मोसमी तिवारी के साथ श्री सुनील जैन, टेक्निकल डायरेक्टर ऑफ एनआईसी मध्य प्रदेश भी अवार्ड सेरेमनी में उपस्थित थे। उनके द्वारा मोबाईल एप के वर्किंग पर संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article