लहरपुर बिसवा मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, तीन घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर बिसवा मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, तीन घायल | New India Times

लहरपुर बिसवा मार्ग पर न्यामुपुर में एक कार के दीवार से टकरा जाने से हुआ दर्दनाक हादसा सामने आया है। कार में एक 2 वर्षीय बच्ची के साथ 7 लोग सवार थे, सभी सवार यात्री शादी से वापस होकर जहांगीराबाद जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पूर्व विधायक निर्मल वर्मा के आवास के निकट दीवार से टकरा गई जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं हादसा इतना दर्दनाक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें तनवीर पुत्र अब्दुल माजिद की घटना स्थल पर मौत हुई तथा दूसरे तौसीफ पुत्र डॉ रहमत अली की सीतापुर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई वहीं आरिफ पुत्र मुन्ना की लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई तथा एक घायल अनिल पोरवाल पुत्र स्व० राम प्रसाद को लखनऊ रेफर किया गया जिसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए तथा पांचवें अनिल सोनी पुत्र स्व० सोहन लाल को गंभीर चोट आई जिसको अभी सीतापुर अस्पताल में ही रखा गया वहीं उसी कार के अगली सीट पर बैठे संतोष प्रजापति को हल्की चोटे आई थी जिसका उपचार कर घर भेज दिया गया है तथा गाड़ी में एक 2 वर्षीय बच्ची बिल्कुल सुरक्षित निकली वही गाड़ी की टक्कर होने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर को छोड़कर सभी लोग ग्राम कस्बा जहांगीराबाद थाना सदरपुर के निवासी हैं। बताते चलें कि ग्राम कस्बा जहांगीराबाद से अजय जयसवाल पुत्र स्व० सोनेलाल जयसवाल की बारात में गेरुहा थाना लहरपुर सीतापुर बारात में गए हुए थे, बाराती खाना खाने के बाद अपने निवास जहांगीराबाद जा रहे थे। उक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर रोड के पास बने एक भारी भरकम दीवार से टकरा गई जिसकी जोरदार आवाज सुन पूर्व विधायक अपने घर से निकल कर बाहर आये और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करते रहे तथा एम्बुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी वहीं घायल संतोष प्रजापती ने फोन कर बारात में गए लोगों से संपर्क कर बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही बारात में गए लोग गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और उक्त गाड़ी में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां एक की मौत तो घटना स्थल पर ही हो गई थी तथा दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते रास्ते में हो गई तथा तीसरे व्यक्ति की मौत लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाते वक्त हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.