राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में लंबे समय से क्षेत्र के बाहर से लाई जा रही अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
बीती रात्रि में मुखबिर की सूचना पर देवरी पुलिस ने नेशनल हाईवे 26 पर स्थित ग्राम टिकरिया चौराहे पर इंडिका कार नंबर एमपी 09 जीजी 8894 रोक तलाशी ली तो उसमें से देशी मसाला एवं प्लेन 12 पेटी में 600 पाउच देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने इस दौरान एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी राकेश लोधी भजिया पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
उपनिरीक्षक लखन राज ने बताया कि जब्त देशी मदिरा की कीमत ₹57000 आंकी गई है। इंडिया कार जप्त कर ली गई है और एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में देवरी पुलिस थाने के आरक्षक राजीव तोमर, मुकेश अहिरवार, रोशन ठाकुर, सरजीत लोधी, हेमंत रजक, घनश्याम सेन, नितेश कुमार मिश्रा शामिल थे।
