शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मोर्चा निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT; ​शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मोर्चा निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Timesदेवरी नगर के बीचो-बीच बस स्टैंड, मंदिर एवं मजार के पास शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर आज नगर पालिका चौराहे पर सर्वदलीय मोर्चा की बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधी, पत्रकार एवं राजनेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे समाजसेवी रघु ठाकुर ने कहा कि शराब का ठेका हटाना कि हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि शराब पूर्णता प्रतिबंधित होना चाहिए। शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मोर्चा निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times​शराब पर पाबंदी लगाने के लिए हमारे देश में मीडिया एवं महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने कहा कि वह शराब के सख्त विरोधी हैं और शराबबंदी की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। सर्वदलीय मोर्चे के नगर अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि पहले हम शराब ठेका हटवाएंगे इसके बाद आगे चरणबद्ध आंदोलन होगी। कांग्रेस के अध्यक्ष संजय बृजपुरिया ने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्र में कहीं अवैध शराब बिकती है तो वह गाड़ी की हवा निकाल कर 100 नंबर पर पर फोन लगाएं और हमें सूचना देते तो हमारे मोर्चे द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि 2 दिन के अंदर ही कलेक्टर को शराब ठेका हटाना पड़ेगा। पूर्व विधायक रतन सिंह सलारपुर ने कहा कि शराब ठेका हटने के साथ ही पूरे प्रदेश में जल्द ही शराब बंद होने वाली है। नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया ने कहा कि शराब ठेका के अतिरिक्त गांव एवं नगर के कोई भी क्षेत्र में शराब नहीं बिकने दी जाएगी। इसी प्रकार अन्य वक्ता जिसमें डॉ अवनीश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष,  अनिल ढिमोले,  राकेश मिश्रा, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, अधिवक्ता संजय चौरसिया, रविंद्र, अमित तिवारी, दिलीप, नेमा, राजेंद्र मिश्रा, विजय गुरु सहित जैन समाज की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्री मति रीता, बीजेपी से गीता पटेल आदि रहे।शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मोर्चा निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times​ एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका तिराहे से होकर नगर के बीचोंबीच रैली निकाली गई। जिसमें ठेका हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई एवं तहसील प्रांगण में एकत्रित महिला, युवा, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी लोगों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंकज दीक्षित को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई थी यदि 4 दिन के अंदर शराब ठेका यहां से नहीं हटाया जाता है तो शराब ठेका हटाने को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। इनका कहना है “शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय मोर्चा द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सूचना दी गई है। आज शाम तक शराब दुकान को सील किया जा सकता है’ पंकज दीक्षित एसडीओपी पुलिस देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.