गोवंश के नाम पर जारी आतंक के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल(महाराष्ट्र), NIT; गोवंश के नाम पर जारी आतंक के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times​गावंश बचाने के लिए सरकार द्वारा कानुन बनाया गया है लेकिन कुछ हिंदुत्ववादी संगठन गोवंश के नाम पर देश में आतंक मचा रहे हैं। इसी के चलते राजस्थान के अलवर में गोवंश खरीदकर उसे ले जा रहे पहलु खान की गोवंशतस्करी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी गई।इस घटना का यवतमाल शहर में निषेध किया गया। ​
गोवंश के नाम पर जारी आतंक के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesजमात ए इस्लामी हिंद समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधी मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है। इस ज्ञापन के माध्यम से देश में गावेंश की रक्षा के नाम पर आतंक फैला रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार द्वारा कारवाई किए जाने की मांग की गई है। इस समय जमात ए इस्लामी हिंद संगठन के सदस्यों समेत बसपा के जिलाध्यक्ष मो तारीक साहिर लोखंडवाला, फसी अहमद, अखतर साहीर, एमआईएम के शहर अध्यक्ष शाज अहमद, मुश्ताक गौरी, जावेद खान, सामाजि कार्यकर्ता शबीर खान, निजाम काजी, एड.जुने काजी, जियाउर रहेमान, वसीम खान आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.