नवरत्न कंपनी एनटीपीसी के आवसीय आवास से मोटरसाइकिल चोरी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

नवरत्न कंपनी एनटीपीसी के आवसीय आवास से मोटरसाइकिल चोरी | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी की पीटीएस स्थित न्यू शॉपिंग कंपलेक्स के दक्षिण गेट से कल शाम मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक ने एनटीपीसी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी कहलगांव एनटीपीसी की पीटीएस से कई गाड़ियां की चोरी हो चुकी है। इस घटना से कहीं ना कहीं एनटीपीसी की सुरक्षा की पोल खुलती है।बता दें कि एनटीपीसी स्थित पीटीएस सहित अन्य जगह चप्पे-चप्पे में गार्ड मौजूद हैं।

जैसा कि आप जान रहे हैं कि एनटीपीसी एक नवरत्न कंपनी है और इस नवरत्न कंपनी के आवासीय स्थित शॉपिंग कॉन्प्लेक्स से मोटरसाइकिल की चोरी हो जाती है तो कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही सामने जरूर आती है। ऐसे अधिकारी, कर्मचारी एनटीपीसी को चूना लगा रहे हैं जो सुरक्षा के नाम पर मोटे पैसे लेते हैं और सुरक्षा नहीं करते हैं। नवरत्न कंपनी के आवासीय स्थित शॉपिंग कांपलेक्स से मोटरसाइकिल की चोरी हो जाना सुरक्षा की पोल जरूर खोल रही है।

By nit