नोबल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव, प्रकृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नोबल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव, प्रकृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन | New India Times

प्रकृति रक्षति रक्षिता इस ध्येय वाक्य को केन्द्र में रखकर स्थानीय नोबल पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रकृति से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियों से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन श्री विजेन्द्र कुमार देवलिया एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवक वीरेंद्र मोदी थे।

नोबल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव, प्रकृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय द्वारा प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने वादन एवं गायन कला के माध्यम से स्वागत गीत, देशभक्ति गीत एवं इंस्ट्रुमेंटल गीत प्रस्तुत किया। खेल, विज्ञानं प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने बाले विद्यार्थियों का मैडल प्रदान कर सम्मान किया गया। डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग के द्वितीय चरण में प्रविष्ट करने वाली छात्रा तृप्ति स्थापक एवं आदर्श पटेल का विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रकृति संरक्षण और उसकी सुरक्षा की ओर प्रेरित किया।

नोबल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव, प्रकृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन | New India Times

बच्चों की नैसर्गिक मस्ती को प्रदर्शित करने वाला नृत्य प्री प्रायमरी के बच्चों ने प्रस्तुत की। एकता का महत्त्व प्रतिपादित करने वाला फैंसी ड्रेस डांस वाम एनिमल ड्रामा प्रस्तुत किया गया। झोला छाप डॉक्टर की पोल खोलते हास्य नाटक ने लोगों को जमकर हसाया। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के और ध्यान खींचने बाले मूक नाटक के अभिनय की सभी ने जमकर सराहना की। यहाँ तक कार्यक्रम का बखूबी संचालन अथर्वी मिश्रा, सलोनी यादव एवं सम्पदा ब्रजपुरिया ने किया। इसके उपरांत मंच की कमान नीरज जैन ने सँभालते हुए हाउस वाइज कॉम्पिटिशन की उदघोषणा की।

नोबल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव, प्रकृति से संबंधित प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन | New India Times

गांधी हाउस, लक्ष्मी बाई हाउस रमन हाउस और टैगोर हाउस ने बेहतरीन और अतरंगी हैरतअंगेज नृत्य प्रस्तुत किया जो पर्यावरण पर केंद्रित थे। इन नृत्यों के जजमेंट का कठिन कार्य आशीष पटेरिया एवं उनकी पत्नी ने किया। लक्ष्मीबाई हाउस इसमें विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article