थाना कोहेफिजा पुलिस ने शराब तस्कर को बैरागढ़ से किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना कोहेफिजा पुलिस ने शराब तस्कर को बैरागढ़ से किया गिरफ्तार | New India Times

कुख्यात शराब तस्कर रमेश चंदनानी उर्फ खोपा पिता सेवकराम चंदनानी उम्र 52 साल नि. ए न्यू क्वाटर्स नंबर 203 पुराना कम्यूनिटी हाल के पास हाथी बिल्डिंग के सामने संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ को पुलिस ने कोहेफिजा थाना के अपराधक्र. 263/19 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। खोपा लंबे समय से फरार था । रमेश उर्फ खोपा थाना हनुमानगंज भोपाल के अपराध क्र. 477/19 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में भी फरार चल रहा था। रमेश खोपा के विरूद्ध बैरसिया थाना के मामले में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है। रमेश खोपा के विरूद्ध भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी के लगभग तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article