डाक पार्सल के नाम पर अवैध गौ तस्करी का हुआ पर्दाफाश | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

डाक पार्सल के नाम पर अवैध गौ तस्करी का हुआ पर्दाफाश | New India Times

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के सत्ता में काबिज होते ही, गायों की सुरक्षा के लिए गौरक्षा सदन के निर्माण कार्यो पर खाका तैयार किया जा रहा है लेकिन किसानों की फसलों को चौपट कर रहे जानवरों को किसान जंगलों की ओर छोड़ देते हैं जिसका पूरा फायदा गौवंश तस्कर उठा रहे हैं। इस भीषण कंपकंपाती ठंड में जब हर कोई घर से बाहर निकलने को हिचकिचाता है उस बीच पशु तस्कर बड़े-बड़े कंटेनरों में बड़ी ही क्रूरता पूर्वक भरकर बूचड़खाने ले जाते हैं। वहीं पशु तस्करों ने पुलिस और आम लोगों से बचने का नया फार्मूला खोज निकाला है। बड़े-बड़े कंटेनरों में डाक पार्सल के नाम पर गौ तस्करी का शहर के सन्नाटों के बीच खेल खेला जा रहा है।

डाक पार्सल के नाम पर अवैध गौ तस्करी का हुआ पर्दाफाश | New India Times

अमानगंज थाना, जिले की खास सुर्खियों में रहने वाले थाना है जहाँ से लगभग सैकड़ों की संख्या में पशु तस्कर अपनी बंद बड़े कंटेनरों में निकल जाते है और पुलिस और पब्लिक को भनक तक नही लगती है। क्या वजह रही है कि गौवंश तस्कर पुलिस से ज्यादा सक्रिय है और पुलिस को कुछ पता नहीं चलता है या सब जानकारी होने के बाद भी कुछ करना नहीं चाहते हैं। बीते एक वर्ष से भी ज्यादा समय होने के बाद आज पशु तस्करों पर कार्यवाही की गई है। इस बीच कितने थाना प्रभारी आये और गये लेकिन क्या वजह रही कि कोई कार्यवाही नहीं हुई ये सोचने वाली बात है।बहरहाल पर्दे के पीछे का जो भी सच हो, आज साल भर बीतने के बाद पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गौवंश को बूचड़खाने में जाने से बचा लिया गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है जब एक ट्रक कंटेनर बंद बॉडी का जिसका नंबर एचआर 55 एस 8795 जिसका चालक राजीव चौक पिता फूलसिंग चौकसे उम्र 28 साल निवासी आदर्श कॉलोनी, शाजापुर तथा ट्रक में बैठा था।साथ ही राधेश्याम पिता जगदीश भिलाला उम्र 27 साल निवासी पायल माता थाकिनी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ के रहने वाले है।

डाक पार्सल के नाम पर अवैध गौ तस्करी का हुआ पर्दाफाश | New India Times

जो कंटेनर में गाय और बछड़ों को बड़ी निर्दयता पूर्वक बांधे हुए लिए जा रहे थे। जिसमें थाना प्रभारी राकेश तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर हिनौती बाईपास रोड पर जाकर एक ट्रक को रोका, जिसमें उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ की एवं कंटेनर की तलाशी ली। जिसमें 70 गाय बछड़ा बुरी तरह से गाड़ी को डबल खंड में बनाकर भरे गये थे।वही तस्करों से जानवरों के लाए जाने के संबंध में जानकारी पूछी गई तो उन्होंने बताया किशनगढ़ के जंगलों से गोवंश को लोड किया गया है एवं इन्हें भोपाल बूचड़खाने ले जाने का बताया। पुलिस द्वारा तत्परता से दोनों आरोपी को पकड़ कर के परिवहन संबंधी कागजात मांगे गए जिस पर उन्होंने किसी भी प्रकार की कागजात नहीं दिए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं सभी 70 नग गाय बछड़ो को पवई के गौसदन केंद्र में छोड़ दिया गया। वही सभी जानवरों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।पकड़े गये आरोपी राजीव चौकसे पेशेवर पशु तस्कर है। इसके विरुद्ध थाना गणपति नाका बुरहानपुर में अपराध क्रमांक 248/19 एवं थाना सिमरिया में अपराध क्रमांक 83/18 पशु तस्करी से संबंधित मामला पंजीबद्ध है। वही जप्त किए गए कंटेनर की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 20 लाख बताई जा रही है। साथ ही जबकि पशुओं की अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख के बीच बताई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article