मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए प्याज की सप्लाई रुकवाई जा रही है: भारत रक्षा मंच | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए प्याज की सप्लाई रुकवाई जा रही है: भारत रक्षा मंच | New India Times

भारत रक्षा मंच ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र में मोदी सरकार को जानबूझकर बदनाम करने के लिए प्याज की सप्लाई रुकवाई जा रही है।
भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई रमेश चंद्र गुप्ता ने आज एक बयान में कथित आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार और कांग्रेस पार्टी की मिलीभगत से प्याज का स्टॉक सड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसी तरह बदनाम किया जाए ताकि प्याज की सप्लाय रुक जाए और महंगाई बढ़ती रहे। उन्होंने कहा कि लगभग 200 से ऊपर प्याज की गाड़ियों को पश्चिमी बंगाल की सीमा पर रोक दिया है जिससे कि बनावटी कमी बनाकर देश में हाहाकार मचाया जा सके।मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए प्याज की सप्लाई रुकवाई जा रही है: भारत रक्षा मंच | New India Times

उन्होंने कहा कि जिस साल अधिक वर्षा होती है उस वर्ष यह खेल पूरी तैयारी से खेला जाता है। किसान भूखा मरता है और बिचौलियों की पौ बारह। नेता लोग भी खुलकर अपना हिस्सा बनाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पूरी तरह असफल और भ्रष्ट सिद्ध हुए हैं। बाजार में कृषि उत्पादों की महंगाई चरम पर पहुंचाकर फिर विदेशों से आयात का नाटक खेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री पासवान अपने पुत्र के नेतृत्व में झारखंड में
पहले दालों से और अब प्याज से करोड़ों रुपये बटोरकर अलग से विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं।
श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि मोदीजी को बगैर देरी किये इन श्रीमान को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

By nit

One thought on “मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए प्याज की सप्लाई रुकवाई जा रही है: भारत रक्षा मंच”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.