लोकतान्त्रिक अधिकार मंच (MPDRF) द्वारा 12 दिसंबर 2019 को भोपाल में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) की प्रतियों का किया जाएगा दहन | New India Times

अबरार अहमद/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लोकतान्त्रिक अधिकार मंच (MPDRF) द्वारा 12 दिसंबर 2019 को भोपाल में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) की प्रतियों का किया जाएगा दहन | New India Times

मध्यप्रदेश लोकतान्त्रिक अधिकार मंच (MPDRF) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कल 12 दिसंबर 2019 को बोर्ड ऑफिस चौराहा एमपी नगर भोपाल में शाम 4:30 बजे नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (CAB) की प्रतियों का दहन किया जाएगा। गौरतलब है की केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता कानून को साम्प्रदायिक रूप देते हुए नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 पेश किया है जिसे लोक सभा में पारित किया जा चुका है और आज राज्य सभा में इसे पेश किया जा चुका है। इस पर संसद के दोनों सदनों की मुहर लगवाकर कानून का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पड़ोसी देशों से आये प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करते वक्त धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया है। यह ना केवल भारतीय संविधान के धर्म निरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है बल्कि संविधान निर्माताओं का अपमान है। अतः हम केंद्र सरकार से संसद में पेश नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (सीएबी) को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.