आत्मरक्षा शिविर के चौथे दिन लड़कियों और महिलाओं को दिया गया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण, कल प्रशिक्षण शिविर में दी जाएगी कानूनी जानकारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

आत्मरक्षा शिविर के चौथे दिन लड़कियों और महिलाओं को दिया गया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण, कल प्रशिक्षण शिविर में दी जाएगी कानूनी जानकारी | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा लड़कियों वा महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर के चौथे दिन फामा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक सोनू निषाद व चंचल रानी के द्वारा लड़कियों और महिलाओं को किस तरह यकायक घटना घटने के बाद अपने आप को बचाते हुए हमलावर या फिर घटित घटना से बचा जाये इसके गुर सिखाए गए। इस शिविर में लड़की ट्रेनर कंचन रानी के द्वारा लड़कियों को सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ किस तरह अपने आप को बचाने के लिए टेक्निक बताइए गये।

आत्मरक्षा शिविर के चौथे दिन लड़कियों और महिलाओं को दिया गया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण, कल प्रशिक्षण शिविर में दी जाएगी कानूनी जानकारी | New India Times

शिविर की आयोजक महिला प्रदेश अध्यक्ष वार्ड नंबर 66 के पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने बताया कि इस कैंप के समापन पर महिला पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है जिससे लड़कियों को और महिलाओं को कानूनी जानकारी दे सकें। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी संस्था का यह नया प्रयास है, इस प्रयास में सभी महिला लड़कियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और नई नई तरह की जानकारी ले रही हैं ताकि जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। शिविर में ओजस्विनी शर्मा, आकांक्षा शर्मा, कात्यानी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, जिज्ञासा अग्रवाल, रुचि गौड़, पूर्वी गुप्ता, अनु शर्मा आदि ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.