सिविल अमेंडमेंट बिल और महिला उत्पीड़न को लेकर सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:सिविल अमेंडमेंट बिल और महिला उत्पीड़न को लेकर सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन | New India Times

समाजवादी पार्टी ने सिविल अमेंडमेंट बिल का विरोध करते हुए सुभाष चौराहे पर धरना दिया। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री सबीहा मोहानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने काली पट्टी बांध कर सिविल अमेंडमेंट बिल को किसी भी क़ीमत पर लागू न करने की चेतावनी दी। धरना में समाजवादी पार्टी ज़िला व महानगर के वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारियों ने इसे हिन्दू और मुस्लिमों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश बताया।सबीहा मोहानी के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर जूटे समाजवादियों ने बाहों पर काली पट्टी बांध कर काले क़ानून को वापस लेने की मांग की। हाथों में हिन्दू-मुस्लिम एक्ता व हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद सहित सिविल अमेंडमेंट बिल के खिलाफ लिखे प्ले बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया गया। धरना के उपरान्त विरोध स्वरुप सिविल अमेंडमेंट बिल व गृहमंत्री अमित शाह के चेहरे वाले पोस्टर की प्रति भी जलाई गई।

इस अवसर पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, सत्यवीर मुन्ना, मंजू पाठक, नेहा यादव, इन्दू यादव, निशा शुक्ला, मीनू खत्री, मालती यादव, महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधूर, सैय्यद मो० अस्करी, रविन्द्र यादव, कमल सिंह यादव, डॉ निर्भय सिंह पटेल, डॉ मान सिंह, वज़ीर खाँ, शुएब खाँ, इसरार अन्जुम, अब्बास नक़वी, ननकऊ यादव, सन्दीप यादव, अवधेश यादव, आशीष पाल, राकेश यादव, काशान सिद्दीकी, अब्दुल्ला तेहामी, सचिन यादव, रामा यादव, रुपनाथ यादव, मशहद अली खाँ, किताब अली, शानू हाशमी, औन ज़ैदी, फैज़ अन्जुम, सन्तलाल वर्मा सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.