बड़े भाई को बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कुचल कर उतारा मौत के घाट | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:बड़े भाई को बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कुचल कर उतारा मौत के घाट | New India Times

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यहां बड़े भाई को बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया और खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर हत्या के मामले में छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश भटू पाटील निवासी महालक्ष्मी नगर नंदुरबार शराब के नशे में घर में लड़ाई झगड़े और मारपीट करता रहता था साथ ही वह नशे की लत के कारण बीमार चल रहा था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रकाश ने छोटे भाई राहुल पाटील 23 से कहा कि बीमारी से वह बहुत पीड़ित है, पीड़ादायक दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है, भाई तू मुझे जान से मार डाल। मृतक को उसके छोटे भाई ने समझाया और ढारस बंधाया। इस के कुछ समय के बाद राकेश ने छोटे भाई राहुल से कहा कि अस्पताल के बाहर घुमाने ले चल, दोनों साक्री रोड स्थित राजपूताना होटल समीप एक खेत में गए और फिर प्रकाश ने एक बड़ा सा पत्थर उठा कर अपने सिर में मारने का प्रयास किया मगर असफल हुआ इसके बाद उसने छोटे भाई से उसे बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए जान से मारने के लिए पत्थर मारने कहा जिसपर संदिग्ध हत्यारा राहुल भटू पाटील 23 वर्ष ने बड़े भाई के सिर में तीन बार पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और हत्या के आरोप में छोटे भाई राहुल को हिरासत में लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article