गैस सिलेंडर में अचानक गैस रिसाव से विस्फोट, तीन घरों में लगी आग से घरेलू सामान नगदी व ज़ेवर हुए जल कर राख | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

गैस सिलेंडर में अचानक गैस रिसाव से विस्फोट, तीन घरों में लगी आग से घरेलू सामान नगदी व ज़ेवर हुए जल कर राख | New India Times

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड के पाटन के गांव गोकुलपाडा में सोमवार रात को गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण तीन घरों में आग लगने से घरेलू सामान नगदी वह ज़ेवरात जल कर राख हो गए। आग लालसिंह पुत्र गोरधन चारेल के यहां लगी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट से लगी आग की चपेटे में गरीबों के घर, दुकान, घरेलू सामान नगदी व ज़ेवर तक चपेटे में आ गये और जल कर राख हो गए।

गैस सिलेंडर में अचानक गैस रिसाव से विस्फोट, तीन घरों में लगी आग से घरेलू सामान नगदी व ज़ेवर हुए जल कर राख | New India Times

बताया गया की विस्फोट इतना जोरदार था की तीन से चार किलोमीटर दूर तक विस्फोट के धमाके की आवाज सुनाई दी। आग की चपेटे में लालसिंह व अबु चारेल के घर भी आग की चपेटे में आ गए। घटना के समय पाटन पुलिस व कुशलगढ़ से दमकल भी मौके पर पहुंचे साथ ही पाटन सरपंच गवजी पटवारी सहित अन्य लोग भी मौके पर पंहुचे। ग्रामीणों ने गरीबों के हुए नुकसान के लिए सरकारी मदद की मांग की है।

By nit