पुलिस अभिरक्षा से चोरी का आरोपी हुआ फरार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पुलिस अभिरक्षा से चोरी का आरोपी हुआ फरार | New India Times

प्राप्त जानकारी अनुसार महेवा चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी रमनदीप उर्फ पप्पू पिता नारायण सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष के द्वारा फरियादी कैलाश बर्मन की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 35 एमबी 56 52 स्प्लेंडर गाड़ी दीपावली की दूज के दिन चोरी की गई थी जिसकी सूचना फरियादी द्वारा महेवा चौकी में दी गई। जिस पर थाना अमानगंज की महेवा चौकी मैं आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध क्रमांक 382 /19 धारा 457, 380 के तहत मामला कायम था। महेवा चौकी प्रभारी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मैं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अमानगंज अस्पताल भेजा गया था इसी दरमियान आरोपी मौका देख कर पुलिस को चकमा देकर बाथरूम का बोल के हथकड़ी खोलकर भाग गया। जिसकी तलाश अमानगंज पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है आरोपी के संबंध में ज्ञात हुआ है कि यह गुनौर थाना क्षेत्र का एक आदतन अपराधी है और जहाँ इस पर कई संगीन मामले पूर्व से दर्ज हैं समाचार लिखे जाने तक फरार आरोपी के विषय में पुलिस को कोई जानकारी नहीं लग सकी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article