धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस | New India Times

धौलपुर पुलिस द्वारा देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सुबह 9:00 बजे परेड कमाण्डर कानि. रविन्द्र सिंह की अगवानी में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 150 जवानों ने परेड की। इसके बाद जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं अपने कर्तव्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त राजनेता थे जिन्होंने सैकड़ों रियासतों में बटें भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। उनकी दूरदर्शी नीतियों के कारण ही आधुनिक भारत का निर्माण हो सका। सरदार पटेल के आदर्श, उनकी राष्ट्रभक्ति वह उनके विचार हम देशवासियों के लिए सदैव वंदनीय रहेगे, सभी पुलिसकर्मियों को सरदार पटेल के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा ईमानदारी से समर्पित रहना चाहिए है। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर *पुलिस अधीक्षक ने 2018 पुलिस कानि. बैच धौलपुर के नवीन पुलिसकर्मियों में से खारकन पंजाब मे प्रशिक्षण के बाद हुई परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कानि. को सम्मानित भी किया. रविन्द्र सिंह को ऑल राउण्डर प्रथम, कानि. रामकेश को आउट डोर में प्रथम, कानि. गुड्डू खां को फायरिंग में प्रथम, कानि. रामसहाय को आउट डोर में द्वितीय व आऱएसी कानि. ऊधमसिंह को बेस्ट परेड के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री देवीसहाय मीणा, थानाधिकारी थाना कोतवाली रमेश तंवर, थानाधिकारी थाना सदर बाबूलाल, एलओ मोहन सिंह व हवलदार मेजर अजब सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.