लाखों रुपये के अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लाखों रुपये के अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना बागसेवनिया पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये का अवैध शराब बरामद कर गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये की गाड़ी व 40 पेटी अवैध शराब कीमत 1,60,000 रूपये का माल जब्त किया किया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इरशाद वली द्वारा अवैध मदिरा परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दक्षिण सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 संजय साहू के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मिसरोद संभाग अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बागसेवनिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.10.19 को मुखबिर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली कि हबीबगंज नाका की तरफ से एक सफारी कार में अवैध रूप से शराब जा रही है। सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। आदेशानुसार मुखबिर की उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाने से टीम रवाना कर नाकाबंदी कर सफारी कार क्रं. एमपी 04 सीई 5789 से आरोपी चालक संदीप राजपूत पिता विक्रम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष नि. महागांव जदीद थाना रेहटी जिला सीहोर को रोका गया तथा वाहन की तलाशी ली गई तो उक्त टाटा सफारी वाहन में चालीस पेटी मदिरा कुल कीमती 1,60,000 रूपये की अवैधरूप से परिवहन करते पकडा गया। आरोपी से अवैध मंदिरा व परिवहन में उपयोग की गई सफारी कार कीमती बारह लाख रूपये अबकारी एक्ट में जप्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बागसेवनिया निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, उनि वीरेन्द्र सेन, सउनि सूर्यनाथ यादव, प्र.आर भूपेन्द्र पाठक, आर. 889 उपेन्द्र सिंह, आर. 2857 सुधीर कुमार, आर.3296 सुरेश विश्वकर्मा, आर. 2748 राजेश निकुम, आर. 2736 रजनीश कुमार, आर. 2867 मानवेन्द्र सिंह, आर. 106 नीतेश सोनी की सराहनिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

संदीप राजपूत पिता विक्रम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष नि. महागांव जदीद थाना रेहटी जिला सीहोर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article