परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले टडा चौकी के अंतर्गत पुलिस ने एक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी जितेंद्र पिता बरगुण्डा निवासी सांईखेडा, छोटू बरगुण्डा निवासी सांईखेडा को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जन्म अष्टमी के दिन चोरों ने ग्राम के पांच घरों मे धावा बोला था जिसमें दो लोगों के होने की बात कही जा रही थी। टडा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम दुधवारा से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से बरामदगी भी दर्ज की गई है जिसमें तीन जोडी चांदी की पायल, पांच चूडी, बूछिया 6 जोडी, पुलिस ने आरोपियों से जप्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर वहां से उन्हें जेल भेज दिया।
कार्यवाही के दौरान एस.आई.दिनेश कुमरे चौकी प्रभारी, एस.आई. द्विवेदी, पदम सिह आरक्षण परसराम तिवारी आरक्षिक जितेंद्र रजक, संदीप सोलंकी की मुख्य भूमिका रही।
