महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहिणी खड़से के समर्थन में मप्र की पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया जनसंपर्क कर किया आम जनसभाओं को संबोधित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, भोपाल/मुंबई, NIT:

महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहिणी खड़से के समर्थन में मप्र की पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया जनसंपर्क कर किया आम जनसभाओं को संबोधित | New India Times

मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने महाराष्ट्र की मुक्ताईनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहिणी खड़से के समर्थन में मुक्ताईनगर विधानसभा के ग्राम अंतुर्ली, ग्राम मेडसांगवे, ग्राम कर्की एवं ग्राम बेलस्वाड़ी सहित अनेक स्थानों पर जनसम्पर्क कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से जनसंवाद कर सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है।‬ महाराष्ट्र में जनता में भाजपा के लिए ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है जो प्रदेश में भाजपा को मिलने वाली प्रचंड बहुमत को दर्शता है।‬ ‪महाराष्ट्र की जनता ने फिर एक बार विकास और प्रगति की पर्याय भाजपा को चुनने का मन बना लिया है।‬ श्रीमती चिटनिस ने कहा कि जब कांग्रेस और एनसीपी के नेता वोट मांगने आए तो महाराष्ट्र की जनता उनसे एक सवाल जरूर पूछे कि वो धारा 370 को हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में? ‬उन्होंने कहा कि ‪भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, हमारे लिए देश की सुरक्षा, समृद्धि और शांति सर्वोपरि है।‬
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा शिवसेना सरकार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। भाजपा तथा मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस के प्रति लोगों का आकर्षण व विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस के 5 साल लोगों की समस्याओं के निराकरण में बीते हैं। प्रदेश को औद्योगिक स्थिरता देने के साथ ही नौजवानों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने काम किया है। केन्द्र सरकार की घर घर बिजली, प्रधानमंत्री आवास जैसी सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी जबरदस्त सफलता मिली है। सरकार की नीतियों व कार्य प्रणाली से महाराष्ट्र में निवेशकों का भरोसा मज़बूत हुआ है। सरकार ने उपज व उत्पादन में वृद्धि के साथ महंगाई पर भी अंकुश रखना सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय की सराहना के साथ ही अभिनन्दन सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 करीब 70 वर्ष पुरानी समस्या थी जिसका प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह की जोड़ी ने समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने जिस प्रकार से सफलता हासिल की है वह अन्य देशों के लिए उदाहरण है।
इस अवसर पर बुरहानपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य योगेश महाजन, युवराज महाजन, चिंतामन महाजन, रामदास पाटिल, वीरेंद्र तिवारी, सँभाजीराव सगरे, रुदेश्वर एंडोले, किशोर कामठे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदीप पाटिल, योगेश चौधरी, सचिन मोपारी, करण चौकसे, सतीश ठाकुर, विजय अमोदे एवं दीपक महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.