मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम इंदौर संभाग के अध्यक्ष डॉ फ़रीद क़ाज़ी ने बताया कि एमआईएम कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन एवं स्वागत समारोह अब्दुल क़ादर सिद्दीक़ी जमात खाना, बेरीमैदान बुराहनपुर मेंं सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी (इंदौर) दानिश शेख (मलकापुर), विजय सिंह जाटव( इंदौर), आरिफ पटेल( इंदौर), डॉ. फैसल शेख (इंदौर), मो. उमर सिद्दीकी (खंडवा) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. फ़रीद क़ाज़ी ने स्वागत भाषण देकर आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार कर अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एमआईएम को हर वर्ग, हर जाति के लोगों की पार्टी बताते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में साफ सुथरी छवि वाले और पढ़े लिखे नवजवानों को अपना उम्मीदवार बनाने की बात कही साथ ही साथ नवम्बर के महीने में एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असद उद्दीन औवैसी के बुरहानपुर आगमन के संकेत दिए। सम्मेलन में बड़ी तादाद में खरगोन, खण्डवा, शाहपुर और बुरहानपुर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इमरान खान ने किया।
