संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आज ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने शताब्दी एक्सप्रेस में अंदर जाकर स्वगात किया। इसी दौरान श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने सत्येन्द्र शर्मा का स्वास्थ्य हाल चाल जाना और पूछा स्वास्थ्य कैसा है, अपना ध्यान रखिये।
रेल्वे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से सिंधिया जी ने बाहर आकर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार किया।
विगत दिवस ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी तब नेताओ ने बताया कि हम अस्पताल में गए थे, सत्येन्द्र शर्मा की छुट्टी हो गई है और अब आराम है।
