तीसरे सत्र में 28 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

तीसरे सत्र में 28 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र | New India Times

बी बी चंद्रकला वेल्फेयर सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्राप्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती फरहीन शुज़ाउद्दीन की अध्यक्षता में और लायनेस क्लब बुरहानपुर की पूर्व अध्यक्ष एवं रीजनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रफ़त आसिफ़ ख़ान के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। जिसमें सोसाइटी प्रबंधन के अधीन सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 28 छात्राओं को मुख्य अतिथि श्रीमती रफ़त आसिफ़ ख़ान के शुभ हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती रफ़त आसिफ़ ख़ान में कहा कि वह लायनेस क्लब की ओर से इन 28 प्रशिक्षणार्थियों को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी। सैयद शुज़ाउद्दीन और सैयद अतहर उद्दीन जागीरदार ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.