जंगल से भटक कर आये हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को किया नष्ट | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जंगल से भटक कर आये हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को किया नष्ट | New India Times

महेशपुर रेंज के गांव गंगा पुर गांव में 3 हाथियों ने उत्पात मचाते हुए धान, गन्ना आदि की फसलों को तहस-नहस कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर रेंज के सहजनिया बीट के अंतर्गत गंगा पुर गांव में मैलानी जंगल से भटक कर गांव से सटे जंगल के कम्पार्टमेंट में आ पहुंचे और रात में ही फसलों को तहस-नहस कर दिया। जिसमें अरुण कुमार, रमा कान्त,विष्णु प्रसाद,रामबेटी, राम अवतार, दिनेश कुमार, रामअवतार, आपरेटर जसकरण लाल सहित 1 दर्जन से अधिक लगभग 100 बीघा से अधिक फसल को नष्ट कर दिया। सुबह खेत स्वामी अपने खेत की सिंचाई हेतु पंप सेट इंजन लगाने के लिए खेत पर आए तो उन्हें पता चला, तभी उन्होंने तीन हाथियों को देखा और उन्होंने फौरन ही वन विभाग को सूचना दी।

जंगल से भटक कर आये हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को किया नष्ट | New India Times

मौके पर पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी मोबीन आरिफ एवं फॉरेस्टर जगदीश वर्मा. ओम प्रकाश वर्मा. वनरक्षक राजेश वर्मा ने मौका पर पहुंचकर ग्रामीणों को सचेत किया एवं लखीमपुर डीएफओ को सूचना की। मौके पर पहुंचे ड एफओ नार्थ डीएफओ साउथ वन क्षेत्राधिकारी मैगलगंज वन क्षेत्राअधिकारी गोला, लखीमपुर वनक्षेत्राधिकारी, मैलानी वन क्षेत्राधिकारी लखीमपुर एवं डीएफओ शाहजहांपुर पूरे अमले के साथ मौके पर आ धमके और चारों तरफ से जंगल में कांबिंग करने लगे और उनको जंगल की तरफ मोड़ने के लिए जगह-जगह पर हवाई फायर, अलाव, पटाखे आदि के माध्यम से भगाने की कोशिश करते रहे। समाचार लिखे जाने तक पूरी टीम घटनास्थल पर डटी रही एवं मौके पर पहुंचे अधिकारियों से किसानों ने हाथी के द्वारा फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.