राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का किया गया शुभारंभ | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का किया गया शुभारंभ | New India Times

राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर पर सक्रिय टीबी रोगी खोज के अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉक्टर सुधीर पांडे व समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी के द्वारा किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत कुल 11 टीमों के द्वारा जोशी टोला, मोहम्मद जमा टोला, चिक्की टोला, सहजादपुर रावल, अदेसर मोहिद्दीन पुर, अनिया कला, दुर्गी पुरवा, फरीदपुर, दरियापुर, मंगोलपुर क्षेत्र में घर घर जाकर टीवी के रोगियों को खोजने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टी बी को पूर्ण रूप से समाप्त करना है।

राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का किया गया शुभारंभ | New India Times

इसी क्रम में घर घर जाकर टी बी के मरीजों का चयन करके उनका पूरा इलाज कराया जा रहा है जिससे संक्रमित व्यक्ति से किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान या हानि न पहुंचे और वह इस रोग की चपेट में ना आने पाएं। अगर किसी भी व्यक्ति को 1 सप्ताह से अधिक खांसी या बलगम में खून आता है तो तुरंत ही अपने निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टी बी विभाग में जाकर अपनी जांच अवश्य कराएं जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके। अगर किसी भी व्यक्ति का बराबर वजन घट रहा है और बुखार रहता है तो यह टी बी के लक्षण हो सकते हैं इसलिए आप सभी अपने अपने गांव और मोहल्लों में टीम का संपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.