गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:
अकबरपुर शहजादपुर शहर बाजार में करवा चौथ को

लेकर हर तरफ महिलाओं का ही जलवा दिख रहा है।सोमवार देर शाम तक महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी करते दिखीं, वैसे तो करवा चौथ 17 अक्टूबर 2019 बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर नवरात्रि दशहरे के बाद से ही खरीदारी मार्केट में जोरों पर शुरू हो गई है। दुकानदार भी करवा चौथ को लेकर पूरी जोर-शोर से तैयारियां कर चुके हैं। इस खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखने की महिलाओं में होड़ लगी हुई है। ऐसे में मौके को भुनाने में बाजार भी पीछे नहीं रहे। एनआईटी संवाददाता से बातचीत करते हुए महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ के लिए शापिंग अभी पूरी नहीं हुई है, ब्यूटी पार्लर से लेकर मेहंदी की खरीदारी बाकी है।

बाजार में हर तरफ महिलाओं का जलवा दिख रहा है तो स्वर्ण व्यापारी कैसे उनकी नजरों से बच पाएंगे। अमरदीप स्वर्ण कला केंद्र पर महिलाएं अपने मनपसंद जेवर खरीदते दिख रही हैं।
करवा चौथ के दिन चांद के दर्शन के साथ-साथ सुहागिनों को अपने पसंदीदा उपहार भी मिलेंगे। उपहार देने के लिए बाजार में खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। जन्म-जन्मांतर के लिए अपने पति का साथ पाने की मनोकामना के साथ महिलाएं इस व्रत को रखेंगी। पिछले कुछ वर्षों से करवाचौथ पर उपहार का नया ट्रेंड चल पड़ा है।
