जलालपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में क्या बसपा के उम्मीदवार को बीजेपी के उम्मीदवार दे पाएंगे टक्कर??? | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

जलालपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में क्या बसपा के उम्मीदवार को बीजेपी के उम्मीदवार दे पाएंगे टक्कर??? | New India Times

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिले के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में कुल 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राजेश सिंह, बहुजन समाज पार्टी से छाया वर्मा, कांग्रेस के सुनील मिश्रा, और समाजवादी पार्टी से सुभाष राय, अन्य पार्टियों और निर्दल जलालपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए BJP ने रणनीति पूरी तरह तैयार रखी है. हर हाल में बीजेपी इस सीट पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। दूसरी तरफ सांसद रितेश पांडे ने कहा कि क्षेत्र में बसपा किसी पहचान की मोहताज नहीं क्योंकि क्षेत्र की जनता को विकास चाहिए,और वह विकास हमने अपने कार्यकाल में किया निश्चित रूप से छाया वर्मा यहां से ऐतिहासिक जीत हासिल कर बीएसपी की झोली में यह सीट जाएगी
आपको बताते चलें कि”बसपा से विधायक रहे रितेश पांडे ने लोकसभा चुनाव से प्रत्याशी घोषित हुए, उसके बाद जनता ने संसद तक पहुंचाया उसी के बाद से यह सीट खाली थी उपचुनाव में बसपा ने इस सीट पर लाल जी वर्मा की पुत्री छाया वर्मा को टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया।
लोकसभा चुनाव में बीएसपी के कैंडिडेट रितेश पांडे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीद पर पानी फेरकर बड़ी सफलता हासिल की,जलालपुर से बीएसपी के विधायक से सांसद बनने के बाद यह सीट भी खाली हुई है. इसी के साथ एक सीट पर कई प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार पर लगे हैं मगर सूत्रों की मानें तो विधायक रहे रितेश पांडे द्वारा क्षेत्र में विकास की चर्चा जनता की जुबा पर है अब इस सीट पर उपचुनाव कराए जाने हैं।
दूसरी तरफ …
भारतीय जनता पार्टी हर हाल में इस सीट पर बीजेपी को जिताने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है इसके लिए उसने सीट पर एक संगठन के एक सीनियर पदाधिकारी को प्रभारी बनाया है लेकिन बीजेपी के लिए जलालपुर की सीट नाक का सवाल है।कोई पार्टी के सहारे तो कोई निर्दल जीत की ताल ठोक रहा है।तमाम घेराबंदी और मोदी लहर के बाद भी बीजेपी बसपा को टक्कर नहीं दे पाई,
हालांकि जलालपुर विधानसभा सीट हासिल करने में बीजेपी को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.