अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी पूरे शबाब पर है लेकिन राजधानी भोपाल के सरकारी अस्पतालों का जायेजा लिया जाये तो वहां कि व्यवस्था चरमराइ हुई नज़र आयेगी।
उल्लेखनीय है कि डीआईजी बंगला स्थिति जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल के कमरा क्रमांक 29 में बच्चों के डॉक्टर बैठते हैं और ठीक कमरे के सामने मरीजों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन इस भीषण गर्मी में अस्पताल प्रबंधन ने गर्मी से बचने के लिये कोई उपाय नहीं किया है।
