मकसूद अली, यवतमाल ( महाराष्ट्र ), NIT;
युवकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ स्टुडंटस इस्लामिक ऑर्गनायजेशन (SIO) की ओर से 31 मार्च को यवतमाल शहर में इंसाफ मोर्चा निकाला गया। मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को निवेदन देकर इंसाफ करने की मांग की गई।
दिए गए निवेदन नुसार 17 जनवरी 2016 को हैदराबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी में शिक्षा ले रहे रोहित वेमुला नामक छात्र को रूम से निकालने के आदेश दिए, इसलिए उसने आत्महत्या की। इसके बाद 14 अक्तुबर 2016 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी के छात्र नजीब अहमद को एबीवीपी के सदस्यों ने पीटा। घटना के दूसरे दिन से वह गायब हो गया इससे शिक्षा की जगह पर डर के माहौल का निर्माण हुआ है। ऐसी घटनाएं लोकशाही को प्रदूषित कर रही हैं। समाज के कमजोर वर्ग पर बढ रहे अन्याय से देश की ताकद कमजोर हो रही है।
आगामी दिनों में युवकों से मारपीट, झूठे गुनाह हमारे देश की नई पीढी के लिए कलंक है। यह बातें देश को कमजोर करती हैं। भारत की सबसे बडी छात्र संगठना स्टुडंटस इस्लामिक ऑर्गनाजेशन ऑफ इंडीया महाराष्ट्र नॉर्थ झोन की ओर से शहर से इंसाफ रॅली निकाली गई। इस समय रोहित वेमुला, नजीब अहमद, मुदस्सिर कामरान अशा, जैसे सैकड़ों युवकों को जल्द ही न्याय दें, गरीब, कमजोर, बेकसूर वर्ग की आवाज बुलंद करना जरूरी है आदि मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर सैय्यद अण्रोद्दीन, मो.जावेद इकबाल, फवाद खान, शोएब इकबाल, अब्दुल मुनीद, नगरसेवक शबीर खान, बसपा के जिलाध्यक्ष मो तारीक साहीर समेत संगठन के पदाधकारी व सदस्य शामिल मौजूद थे।
