संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर थाने की कमान इस बार पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह भदौरिया के हाथ है। जब से उन्होंने अपना पद ग्रहण किया है तब से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना, अपने एरिया में नशे का कारोबार रोकना जैसे कामों के साथ और भी बहुत से कार्यो में इनकी अहम भूमिका रही है।
जैसा कि सभी जानते है इस समय मोहर्रम और गड़पति के दिन हैं और आज से विगत कुछ वर्ष पूर्व यही वह जगह है जहाँ विवादों के तहत कर्फ्यू भी लगा था। उस समय एएसपी श्री दिनेश कौशल जी की अहम भूमिका रही थी इस समस्या को हल करने में उनका ही योगदान महत्वपूर्ण था।
आज एसपी नवनीत भसीन जी के मार्गदर्शन में एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह भदौरिया जी भी इसी पूरे एरिया में अपने कुशल नेतृत्व की वजह से सभी हिन्दू मुस्लिम भाई भी अपने भाईचारे का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका सिर्फ यही कहना है जो जैसा करेगा वैसा ही भरेगा।
जब न्यू इंडिया टाइम्स के ग्वालियर ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला ने उनसे मुलाकात की तब जाकर पूरी इस सत्यता की जानकारी मिली।
