हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
प्रेरणा एप की विसंगतियों के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई लहरपुर के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को ज्ञापन लहरपुर विधायक प्रतिनिधि श्री उमाशंकर वर्मा जी को बीआरसी-लहरपुर में आमंत्रित कर सौंपा गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ लहरपुर के मंत्री श्री सेवकराम,उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार वर्मा, आलोक वर्मा आज़ाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लहरपुर, उपाध्यक्ष नीलम कुमार, अजय राजवंशी उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
