दानापुर मंडल में हुआ उच्च स्तरीय मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन | New India Times

अतिश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

दानापुर मंडल में हुआ उच्च स्तरीय मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन | New India Times

सोमवार को दानापुर मंडल के सभागार में माननीय सांसद डॉ0 सी.पी. ठाकुर की अध्यक्षता में दानापुर मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक हुई।

इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आज शाम को बताया कि इस बैठक में कुल आठ माननीय सांसद एवं तीन माननीय सांसद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी माननीय सांसदों द्वारा रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने सुझावों को रखा गया।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.पी.ठाकुर सहित मुख्यालय एवं दानापुर मंडल के अन्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थें।

दानापुर मंडल में हुआ उच्च स्तरीय मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन | New India Times

आज की इस बैठक में माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं बक्सर के माननीय सांसद श्री अष्विनी कुमार चौबे, माननीय राज्य सभा सांसद डॉ.सी.पी.ठाकुर, पाटलिपुत्र के माननीय सांसद श्री राम कृपाल यादव, नालन्दा के माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, नवादा के माननीय सांसद श्री चंदन सिंह, जहानाबाद के माननीय सांसद श्री चन्देष्वर प्रसाद, गया के माननीय सांसद श्री विजय कुमार एवं गाजीपुर के माननीय सांसद श्री अफजल अंसारी उपस्थित थें।

इसके साथ ही माननीय सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डे, माननीय सांसद श्री गिरीराज सिंह एवं माननीय सांसद श्री चिराग पासवान के सांसद प्रतिनिधि के रूप में क्रमशः श्री रामजी तिवारी, श्री अमरेन्द्र कुमार अमर एवं श्री विकास सिंह भी उपस्थित थें।

विदित हो कि प्रत्येक रेल मंडल में स्थानीय मुद्दे एवं जनाकांक्षाओ के समाधान हेतु मंडल संसदीय समिति का गठन किया गया था । इसी के आलोक में आज पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में मंडल संसदीय समिति की बैठक की गई। यह मंडल समिति, जनता एवं रेलवे के मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु की तरह कार्य कर रही है तथा स्थानीय जनता के मुद्दों एवं जनाकांक्षाओं के समाधान के लिए आयोजित की जाती है।

बैठक में उपस्थित माननीय संसद सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुये पूर्व मध्य रेल के महाप्रबन्धक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी ने अपने संबोधन में पूर्व मध्य रेल द्वारा विविध यात्री सुविधा, निर्माण परियोजनाओं सहित अन्य क्षेत्र की उपलब्धियों, निर्धारित लक्ष्य आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माननीय रेल मंत्री ने रेल से जुड़े विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित माननीय सांसदों के मुद्दों पर गहरी दिलचस्पी ली है। भारतीय रेल के कामकाज और सेवाओं में सुधार के लिए सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई है ।दानापुर मंडल में हुआ उच्च स्तरीय मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन | New India Times

माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं बक्सर के माननीय सांसद श्री अश्वनी कुमार चौबे ने बक्सर रेलवे स्टेशन को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की तथा बक्सर स्टेशन पर इससे संबंधित पेंटिग्स लगाने का सुझाव दिये। पाटलिपुत्र के माननीय सांसद श्री रामकृपाल यादव द्वारा अखबारों में प्रकाशित सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को पटना से अन्यत्र किसी और स्टेशन तक विस्तारीकण का पुरजोर विरोध किया, जिसका अध्यक्ष महोदय के साथ-साथ उपस्थित सभी माननीय सांसदों द्वारा समर्थन किया गया तथा कहा गया कि सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के परिचालन से किसी भी तरह का छेड़ -छाड़ आंदोलन का रूप ले सकती है। इसपर तत्काल रोक लगानी चाहिए। इस मुद्दे पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा रेल मंत्रालय में बात कर रोकने की बात कही गई। माननीय सांसद श्री राम कृपाल यादव ने बिहटा-औरंगाबाद नई रेल परियोजना सहित यात्री सुविधा से संबंधित अन्य विषय पर भी अपने सुझाव दियें। जहानाबाद के माननीय सांसद श्री चन्देष्वर प्रसाद ने यात्री सुविधा से संबंधित कई मुद्दे उठाये । उन्होंने जोर देकर कहा कि 12365/66 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का मकदूमपुर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाए। नालन्दा के माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार ने इस्लामपुर एवं फतुहा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 63331/63332 इस्लामपुर-फतुहा-इस्लामपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का विस्तार पटना तक करने को कहा ताकि इस्लामपुर एवं उसके आस-पास के लोगों को राजधानी पटना तक के लिए एक अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध हो सके। इसपर महाप्रबंधक महोदय ने अपनी सहमति व्यक्त की । नवादा के माननीय सांसद श्री चंदन सिंह ने पिछले दिनों हुए कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए ट्रेनों में यात्री सुरक्षा पर विषेश ध्यान देने को कहा । गाजीपुर के माननीय सांसद श्री अफजल अंसारी ने दिलदारनगर स्टेशन के अपग्रेडेसन, जमनियां स्टेशन पर उचित प्रकाश व्यवस्था करने सहित अन्य कई यात्री सुविधा से जुड़े मुद्दों को उठाया । गया के माननीय सांसद श्री विजय कुमार ने भी अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की ओर महाप्रबंधक का ध्यानाकर्षण किया। इसके साथ ही माननीय सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डे जी प्रतिनिधि श्री रामजी तिवारी, माननीय सांसद श्री गिरीराज सिंह जी के प्रतिनिधि श्री अमरेन्द्र कुमार अमर एवं माननीय सांसद श्री चिराग पासवान के सांसद प्रतिनिधि श्री विकास सिंह द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में चल रहे निर्माण परियोजनाओं एवं यात्री सुविधा से जुड़े विषयों पर माननीय सांसदों का पक्ष रखा गया।

दानापुर मंडल में हुआ उच्च स्तरीय मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन | New India Times

इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी ने माननीय सांसद/माननीय सांसद प्रतिनिधि का स्वागत किया। महाप्रबंधक ने दानापुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी माननीय सदस्यों को दी तथा आगामी स्वीकृत/प्रस्तावित कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के इस बैठक में माननीय सांसद से प्राप्त सुझाव हमारे लिए बहुमूल्य है । यह सुझाव यात्री सुविधा में वृद्धि और अन्य कार्यों की दिशा में काफी मददगार साबित होगी।

बैठक के अंत में महाप्रबन्धक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी ने माननीय सांसदों के सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने कहा कि माननीय सांसदों द्वारा उठाये गये विषयों पर तत्काल समुचित कार्यवाही की जाएगी।

धन्यवाद ज्ञापन दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री रंजन प्रकाश ठाकुर द्वारा किया गया।

आज की इस बैठक के पहले पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी ने दानापुर मंडल कार्यालय में ‘रेल नर्सरी‘ का शुभारंभ किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.