भोपाल के जीवन मोटर्स मारुति शोरूम के पांच कर्मचारियों की सड़क हादसे में हुई मौत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के जीवन मोटर्स मारुति शोरूम के पांच कर्मचारियों की सड़क हादसे में हुई मौत | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जीवन मोटर्स मारुति शोरूम के पांच कर्मचारी आज सुबह तड़के कार क्रमांक MP04 CT 6812 में सवार होकर इंदौर के लिए निकले थे लेकिन इंदौर स्टेट हाईवे पर ग्राम जताखेड़ा के पास तेज बारिश से उफनते एक नाले में गाड़ी गिर गई जिससे मौके पर ही पांचों कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।

भोपाल के जीवन मोटर्स मारुति शोरूम के पांच कर्मचारियों की सड़क हादसे में हुई मौत | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जीवन मोटर्स के कर्मचारी भोपाल से कंपनी की कार MP04 CT 6812 में सवार होकर रूटिन प्रशिक्षण के लिए इंदौर जा रहे थे तभी इंदौर स्टेट हाइवे पर ग्राम जताखेड़ा के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। मंडी थाना पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने होमगार्ड के दल को बुलाकर रेस्कयू किया, घटनास्थल से 3 मृतक के शव और घटना स्थल से 1 किलोमीटर दूर चौथे मृतक का शव रेस्कयू किया गया। मौके पर सिहोर एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और सिहोर एडीएम वीके चतुर्वेदी ने निरीक्षण कर चल रहे रेस्कयू को देखा।भोपाल के जीवन मोटर्स मारुति शोरूम के पांच कर्मचारियों की सड़क हादसे में हुई मौत | New India Times

मृतकों की पहचान कयूम, तनुष्का, फरहान, अजय, नसीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लोग एक क्रॉस गाड़ी नम्बर एम.पी. 04 सी टी 68 द्वारा इंदौर प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.