मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डाॅक्टर इमरान खान ने बताया कि मध्यप्रदेश एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी के नेतृत्व में एमआईएम की इंदौर और बुरहानपुर इकाइयों के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से हैदराबाद में गत दिवस मुलाक़ात कर उन्हें मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष असद साहब ने माह नवंबर में इंदौर और बुरहानपुर आने का निमंत्रण स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल डॉ. फ़रीद काज़ी ने असद साहब को बुरहानपुर के राजनैतिक परिदृश्य से अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल में डॉ. नईम अंसारी, डॉ. अली मुत्तक़ी, डॉ. असलाफ़ ख़लील मुल्तानी, क़ारी ज़ाकिर, डॉ. फ़रीद काज़ी, डाक्टर इमरान खान, शब्बीर बैग व शब्बीर अहमद आदि शामिल थे।

Betul district mein AIMIM ka gathan Karna hai janab. main abhi alpsankhyak morcha jila mantri hun Betul district ka
Mobai no 9424430046