नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर को दिल्ली में मिला अवार्ड | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर को दिल्ली में मिला अवार्ड | New India Times

स्वर्गीय सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के द्वारा स्थापित एवं उनके पिता श्री स्वर्गीय ठाकुर नवल सिंह की स्मृति में समर्पित एवं स्थापित नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना नवल नगर झिरी जिला बुरहानपुर सहकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित नाम होकर बुरहानपुर की आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान रखता है और कारखाने की कार्यप्रणाली से प्रतिवर्ष कोई ना कोई अवार्ड इस कारखाने की झोली में आता है। 28 अगस्त 2019 बुधवार को नई दिल्ली में कोऑपरेटिव शक्कर कारखानों का 60 वां सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें नवल से सिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी को भी केन यार्ड गन्ना डेवलपमेंट के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिल्ली में अवार्ड से नवाज़ा गया।

नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर को दिल्ली में मिला अवार्ड | New India Times

इस अवसर पर नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती किशोरी देवी ठाकुर शिव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश दीना महाजन ,स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह की पुत्री एवं बुरहानपुर की पूर्व विधायक का मंजूश्री ठाकुर ,बुरहानपुर के लोकप्रिय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, कारखाने के संचालक गण सर्वश्री दत्तू महाजन, कैलाश भीकाजी पाटिल, संभाजी पाटणकर, रमेश महाजन एवं नरेंद्र पटेल सहित शक्कर कारखाने का चुनिंदा स्टाफ एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे इस अवसर पर बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के नेतृत्व में शक्कर कारखाने के प्रतिनिधिमंडल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी एवं दिग्गज कांग्रेस नेता मान. ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी भेंट कर चर्चा की।

By nit

2 thoughts on “नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना बुरहानपुर को दिल्ली में मिला अवार्ड”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.