वाल्मिकी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गोगा नवमी का उत्सव | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वाल्मिकी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गोगा नवमी का उत्सव | New India Times

वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि प्रति वर्ष की परंपरानुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज द्वारा श्री गोगा नवमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से छडियो का कारवां निकला जिसमें कुल 11 छड़ी मुख्य समारोह में शामिल हुई। चल समारोह की शुरुआत रात 8 बजे से हुई। चल समारोह के पश्चात सभी छड़ियों का मंच पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। निगम महापौर अनिल भोसले ने भी स्वयं के हाथों से छड़ी को झुलाया। गांधी चौक, फुल चौक से सभी छड़ी शाही किला स्थित गोगा मंदिर पहुंची जहां पर पूजा-अर्चना के बाद देर रात उत्सव का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

By nit