श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से से एक की मौत, तीन घायल | New India Times

राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (मप्र), NIT:

श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से से एक की मौत, तीन घायल | New India Times

बक्शा थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से चार लोग झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जिसमें से एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के उचौरा गांव की सोनकर बस्ती के लोग श्रीकृष्ण की मूर्ति का पूजन हेतु स्थापना किये थे। रविवार को श्री कृष्ण जी की मूर्ति को प्रवाहित करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर बाजे गाजे के साथ गांव की कुछ युवक छूंछे गोमती घाट विसर्जन करने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर सवार लोग रास्ते में जगह-जगह पड़ रहे विद्युत तार को बांस के सहारे उठाते चल रहे थे। ट्रैक्टर माधवगंज बशारतपुर गाँव के पास पहुँचे ही थे कि सामने 11 हजार विद्युत तार को उठाने में तार ट्रैक्टर पर लगाये गए लोहे के खम्भे से छू गया। जिससे विद्युत करेंट से अमित कुमार सोनकर 22, प्रमोद सोनकर 20, डब्लू सोनकर 40 एवं डब्लू का पुत्र रोहन सात वर्ष बुरी तरह झुलस गए। तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए झुलसे लोगों को पास स्थित एक डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया। जिला अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे अमित सोनकर को मृत बताया। उधर घायलों को जिला अस्पताल देखने पहुँचे पुलिस अधीक्षक एवं उपजिलाधिकारी सदर ने चिकित्सकों से बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article