झांसी के प्रेमनगर में दैनिक जागरण ने गरीब बच्चों को बांटे कपड़े व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी के प्रेमनगर में दैनिक जागरण ने गरीब बच्चों को बांटे कपड़े व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

प्रेमनगर क्षेत्र में दैनिक जगरण द्वारा लगातार किसी न किसी रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, चाहे यहां की समस्याओं को उजागर कर उसके समाधान का प्रयास हो या फिर प्रतिभा को तलाशना। दैनिक जागरण द्वारा आज भी प्रेमनगर स्थित जुगनू मैरिज हॉल में गरीब बच्चों को कपड़े दिए गए साथ ही सीनियर व जूनियर वर्ग में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के बच्चों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कोई राधा कृष्ण तो कोई फौजी और कोई रानी झांसी की ड्रेस पहने नज़र आया। जज द्वारा दोनों वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय का परिणाम घोषित किया गया। इन्हें मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त व विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शिक्षक नेता नोमान, समाजसेवी जितेन्द्र तिवारी, आरिफ़ सलीम, भूपेन्द्र खत्री, रघुवीर शर्मा, इरशाद खान, दिनेश परिहार, पुष्पेंद्र पाण्डेय, विपिन साहू, केदार राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता रविन्द्र व आभार संतोष साहू द्वारा व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article