जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 1008 अनंत श्री विभूषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महामहिम के कर कमलों से भारत सेवा न्यास की वेबसाइट www.bharatsevanyas.org का किया गया उद्घाटन | New India Times

Edited by Sabir Khan, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 1008 अनंत श्री विभूषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महामहिम के कर कमलों से भारत सेवा न्यास की वेबसाइट www.bharatsevanyas.org का किया गया उद्घाटन | New India Times

1008 अनंत श्री विभूषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महामहिम के कर कमलों से भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म महोत्सव के शुभ अबसर पर भारत सेवा न्यास की वेबसाइट www.bharatsevanyas.org का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर अनंत श्री विभूषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए कार्य करना बहुत अच्छी बात है और इसी प्रकार से आप लोगों की भलाई करते रहो, क्योंकि लोगों की सेवा से बढ़कर के कोई सेवा नहीं है। इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने महामहिम श्री नृत्य गोपाल दास जी के चरणों में शीश नवा करके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। श्री पांडव ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से लोग आसानी से भारत सेवा के कार्यो तथा आगामी भारत सेवा के विभिन्न प्रकल्पो के माध्यम से कर रहे सामाजिक कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के संगरक्षक योगेंद्र सिंह चौधरी, श्री महंत श्री राम जी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री संजय पचौरी, सुनील चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, नरेंद्र गौतम, युवराज सिंह, हरेंद्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ बंसल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article