अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; 
बिहार बिधानसभा घेराव के दौरान पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओंरपर पुलिस द्वारा जम कर लाठी बरसाने का आरोप लगाया गया है। नेताओं ने नितीश कुमार और लालु यादव के इशारे पर बिहार में तालिबानी सरकार चलाने का भी आरोप लगाया।
नेताओं ने कहा कि आजादी के आधे समय तक ये लोग लूटे हैं। अब जब इनके संपत्ति के जांच की मांग की जा रहा है तो यह लाठी चलवा रहे हैं। डॉक्टर लोग पैसा के चलते ऑपरेशन के नाम पर राज्य में 80 प्रतिसत महिलाओं का पेट फाड देते हैं। सरकारी डॉक्टर निजी किलनिक चला रहें है। निजी स्कूलों में भारी लूट मचा हुआ है। रिऐडमशन के नाम पर, हर वर्ष किताब बदलना , हर वर्ष फीस बढ़ा देना बड़े पैमाने पर हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। गरीब मेधावी छात्रों को 25 प्रतिशत फ्री पढ़ाने कि बात खोखला साबित हो रही है। इन लोगों ने ऐसे स्कूलों की मान्यता रद करने की मांग की है । साथ ही bscc के पेपर लिक मामले में सीबीआई जांच करने ,सरकार बिजली दर की बढ़ोतरी को कम करने आदि की मांग की है।
