दो पत्नियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने वाले शातिर डॉक्टर को हुई उम्रकैद की सजा;  जेल के कैदियों का इलाज करने वाला डॉक्टर खुद पहुंचा उसी जेल खाने में | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; 

  • स्पेशल रिपोर्ट​​दो पत्नियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने वाले शातिर डॉक्टर को हुई उम्रकैद की सजा;  जेल के कैदियों का इलाज करने वाला डॉक्टर खुद पहुंचा उसी जेल खाने में | New India Timesजो डाक्टर जेल में कभी कैदियों का इलाज किया करता था आज वह उसी जेल में कैदी बनकर पहुंच गया है। जुर्म है पैसों की लालच में अपने ही दो पत्नियों को जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का।

जी हा हम बात कर रहे हैं भोपाल हमीदिया अस्पताल में  पदस्थ डॉ अजय सिंह चंदेल की जिसे अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए प्रताडित करने एवं दहेज़ न मिलने पर ज़हर का इंजेक्शन लगाकर हत्या करने के आरोप में उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई है। इस शातिर अपराधी डॉ को उसी रायसेन की जेल में कैदी बनाकर भेजा गया जहां पर डॉ चंदेल कैदियों का इलाज किया करता था। आज वह उसी जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहा है।

तीन शादी करने वाला डॉक्टर अपनी पत्नीयों की हत्या करने का इंतज़ार करता था और योजनाबद्ध तरीके से बड़ी बेरहमी से अपनी ही पत्नी को ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर मार देता था।​दो पत्नियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने वाले शातिर डॉक्टर को हुई उम्रकैद की सजा;  जेल के कैदियों का इलाज करने वाला डॉक्टर खुद पहुंचा उसी जेल खाने में | New India Timesडॉ चंदेल की पहली शादी रायसेन में पदस्थ विधुत मंडल के सहायक यंत्री एस एस चौहान की बेटी ममता चौहान से हुई थी।

ममता की भी इसी तरहा संदिग्ध परिस्तिथियो में डॉ चंदेल के भोपाल निवास सिद्धार्थ लेकसिटी भोपाल में मौत हो गई थी और शातिर डॉ कानून की पकड़ से बच निकला था।

शातिर डॉ ने ममता चौहान के नाम से 50 लाख रुपये का जीवन बीमा करवा रखा था जो उसके मरने के डॉक्टर चट कर गया था और कानून की पकड़ से बच निकला था।​दो पत्नियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने वाले शातिर डॉक्टर को हुई उम्रकैद की सजा;  जेल के कैदियों का इलाज करने वाला डॉक्टर खुद पहुंचा उसी जेल खाने में | New India Times

हत्यारे डॉक्टर ने दूसरा विवाह नीतू से किया और नीतू का भी पचास लाख का बिमा करवा दिया और मौका पाकर नीतू की भी हत्या कर दी, मगर अबकी बार शातिर अपराधी डॉक्टर कानून की पकड़ में आ गया और आज उम्र कैद की सजा काट रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.