गोला गोकर्णनाथ से कांवर चढ़ाकर वापस आ रहे एक कांवरिया की पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ में नहाते समय डूबने से हुई मौत | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ से कांवर चढ़ाकर वापस आ रहे एक कांवरिया की पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ में नहाते समय डूबने से हुई मौत | New India Times

बीते शाम लगभग आठ बजे गोला गोकर्णनाथ से कांवर चढ़ाकर वापस आ रहे एक कांवरिया की पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे कांवरिया को निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव को भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर टप्पा निवासियों का 65 सदस्यीय कांवरियों का जत्था शुक्रवार को गांव में स्थित माता जी के मंदिर से कांवर लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों से गोला गोकर्णनाथ के लिये रवाना हुआ। उसी कांवड़ में 19 वर्षीय निर्मल पुत्र रामकिशोर भी अपने दो भाइयों शैलेन्द्र व अनुज के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ था। कांवड़ यात्रा के दौरान निर्मल भगवान शंकर जी का रोल भी कर रहा था।
बीती शाम वापसी में कांवर जैसे ही हरगांव कस्बे में स्थित पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ पर पहुंची तो सभी कांवरिया रुककर प्राचीन गौरीशंकर भोलेनाथ की आरती में शामिल होने के लिये स्नान करने लगे, इस दौरान निर्मल भी तीर्थ में नहाने लगा, तैर न पाने के कारण नहाते समय निर्मल गहरे पानी में चला गया जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई।

गोला गोकर्णनाथ से कांवर चढ़ाकर वापस आ रहे एक कांवरिया की पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ में नहाते समय डूबने से हुई मौत | New India Times

मौके पर मौजूद उसके बड़े भाई शैलेन्द्र ने बताया मेरे सामने वह अचानक गहरे पानी में डूबने लगा यह देख वह चिल्लाया तो सभी लोग उसे ढूंढ़ने का प्रयास करने लगे परन्तु वह मिल नहीं सका।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक गिरिजा शंकर सिंह, आरक्षी राकेश राना व अन्य पुलिस बल ने स्थानीय गोताखोरों का एक दल बुलवाया जिसने तैराक कांवरियों के साथ कड़ी मशक्कत से एक घंटे बाद उस डूबे हुये कांवरिये को तीर्थ से निकाला और उसे तत्काल डायल 100 पुलिस अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सी.ओ. सदर महेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री उदित बाजपेई मौके पर पहुंच गये।
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस प्राचीन पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ की गहराई अधिक है और वर्तमान समय में तीर्थ में काफी जल भरा हुआ है साथ ही तीर्थ में चारों ओर सीढ़ियां न होकर केवल एक ओर ही सीढ़ियां बनी हुई हैं। नागरिकों की सुरक्षा हेतु स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत हरगांव के जिम्मेदारों से तीर्थ में जाल डलवाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article